भूत भविष्य वर्तमान विधाता
देवकी यशोदा उनकी माता
राधा जी के अति-प्रिय प्यारे
वासुदेव नन्द राज दुलारे
हलधर बलदाऊ ज्येष्ठ भ्राता
मोर मुकुट सिर उन्हें सुहाता
केशव माधव मोहन गिरधारी
कान्हा गोपाल गोविन्द मुरारी
जय श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
जय श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी