मंगलवार, 11 अगस्त 2020

जय श्री कृष्णा

भूत भविष्य वर्तमान विधाता

देवकी यशोदा उनकी  माता

राधा जी के  अति-प्रिय प्यारे

वासुदेव  नन्द   राज  दुलारे

हलधर बलदाऊ ज्येष्ठ भ्राता

मोर मुकुट सिर उन्हें सुहाता

केशव माधव मोहन  गिरधारी

कान्हा गोपाल गोविन्द मुरारी

जय श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी

जय श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें